गोरखपुर, फरवरी 25 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर मोक्षधाम के पास बुधवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव राप्ती नदी में मिला। बुधवार को लोगों ने एक व्यक्ति का शव नदी के किनारे देखने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाली। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। शरीर पर टी शर्ट, पैंट और बनियान मौजूद है। पहचान नहीं होने पर पुलिस शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...