बगहा, अप्रैल 6 -- ठकराहा,नप्रि। ठकराहा प्रखंड में उच्च शक्षिा की सपना फिर पानी फिरेगा। प्रखंड मुख्यालय ठकराहा की 2 विधालय को छोड़कर गंडक नदी के पार हरपुर पंचायत में स्नातक की नामांकन व पढ़ाई की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दिया गया है। जबकि ठकराहा प्रखंड के अन्य छह पंचायतों के बच्चों को हरपुर जाने के लिए सड़क मार्ग से लगभग 95 किमी दूरी तय करना पड़ेगा। हालांकि गंडक नदी को नजरअंदाज कर ठकराहा से हरपुर पंचायत की दूरी 5 किमी विभाग के अधिकारियों ने दिखाया है। इसको लेकर सोमवार ठकराहा प्रखंड मुख्यालय पर अभिभावकों ने जमकर विरोध जताया और बीडीओ को ज्ञापन दिया। विभागीय इस उदासीनता के खिलाफ छात्रों और ग्रामीणों अभिभावकों में भारी रोष है।गंडक नदी के दोआबा क्षेत्र में बसे इस सीमावर्ती और पिछड़े इलाके के युवाओं ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें ह्यनदी पारह्ण नही...