हमीरपुर, मार्च 8 -- राठ, संवाददाता। मौरंग माफिया द्वारा नदी की जलधारा रोक देने से सब्जी की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। दो दर्जन से अधिक किसानों ने विधायक से शिकायत कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की है। चिकासी थानाक्षेत्र के मंगरौठ, मकरेछा गांव के किसान रामकुमार, राजकुमार, धर्मेंद्र, भीष्म कुमार, निर्दोष कुमार, अमरचंद, रवि, वीरेंद्र, भीम, राम सिंह, अवधेश, श्यामू, उदित, अशोक, संदीप सहित दो दर्जन से अधिक किसानों ने रविवार शाम विधायक मनीषा अनुरागी से शिकायत कर बताया कि सभी किसान नदी किनारे सब्जी उत्पादन कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। मोरंग माफियाओं ने नदी की जलधारा रोककर अस्थाई पुल बना लिया है। जिस कारण सब्जी की फसल जलमग्न हो गई और सब्जियों में पानी भर जाने से पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों का 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। किसानो...