भदोही, फरवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। शहर के काशीपुर निवासी हिन्दू संगठनों के नेता सत्य प्रकाश बिंद ने विशेष सचिव नियुक्ति विभाग, प्रदेश शासन को शिकायती पत्र भेजा। भदोही तहसील के अफसरों पर मनमानी एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रकरण की जांच चल रही है। तहसील के अफसरों एवं कर्मियों ने घमहापुर में गलत रिपोर्ट लगाकर जमीन कब्जा कराने का काम किया। इतना ही नहीं, जयरामपुर गांव में मोरवा नदी के किनारे जल क्षेत्र की जमीन पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उसर खाते की जमीन पर भी गलत रिपोर्ट लगाई गई। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग किया गया। चेताया कि ऐसा ना होने पर वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.