मोतिहारी, मई 9 -- पताही ,निज संवाददाता। पताही प्रखंड के सरेया गोपाल पंचायत स्थित महमदी ग्राम में मोतिया नदी और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने र सार्वजनिक भूमि और नदी किनारे के पेड़ों को अवैध रूप से काटने व कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अंचलाधिकारी को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या 01 से गुजरने वाली मोतिया नदी के किनारे स्थित सरकारी पुल के समीप बड़े पैमाने पर हरियाली थी जिसे कटवा दिया गया । यह भी पढ़ें- खेतों में खंभे तोड़े जाने और कब्जे की शिकायतों पर जांच शुरू इतना ही नहीं, नदी के दक्षिण किनारे की जमीन व सरकारी गैर-मजरुआ जमीन के बड़े भू-भाग पर पक्की चहारदीवारी बनाकर अवैध कब्जा कर लिय...