सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने विधानसभा में क्षेत्र की प्रमुख मनुष्यमारा नदी की बदहाल स्थिति का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बेलसंड प्रखंड अंतर्गत भोरहा गांव से लेकर बसौल पुल तक नदी में वर्षों से भारी मात्रा में जलकुंभी जमी हुई है। इसके कारण नदी की प्राकृतिक धारा बाधित हो गई है और जल निकासी ठप पड़ गई है। विधायक ने कहा कि जलकुंभी के फैलाव के चलते आसपास के हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे किसानों को खेती करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर बुवाई और कटाई नहीं हो पाने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि मनुष्यमारा नदी की अविलंब उड़ाही एवं व्...