सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- सुप्पी। ढ़ेंग घाट के समीप बागमती नदी के किनारे के रास्ते में बोरा में माथे पर रखकर ले जा रहे 1920 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के ढ़ेंग गांव निवासी दीपक कुमार एवं जयराम सहनी के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में सोमवार को एफआईआर की गयी है। इसमें गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में सोमवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...