गोड्डा, जुलाई 27 -- देवडांड़ थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव का शव रविवार रात बंका नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के पुत्र कीर्तन यादव ने सोमवार को देवडांड़ थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर उनके पिता की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक देने की आशंका जताई है।आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अमित मार्की ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।घटना के उद्भेदन के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा...