बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील कस्बा निवासी 68 वर्षीय वृद्धा रामबाई पत्नी रतिराम नदी किनारे पड़ी मिली। वृद्धा के पुत्र मेहंदी जोगी ने थाना पैलानी में आकर सुबह सूचना दिया कि रामबाई जो काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित है रात्रि में बिना बताए घर से निकल गई है। काफी पता व खोजबीन करने के दौरान मिल नहीं रही। सूचना थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद सरोज परिजनों के साथ मिलकर महिला की खोजबीन की। वह केन नदी के पास जीवित अवस्था पर मिली। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...