मधुबनी, मई 13 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। अरेर थाना की परसौना पांचायत के मधवापट्टी गांव में मानवता को शर्मशार व दिल दहला देने वाली घटना सामने आने पर लोग उस निर्दयी मां को कोसता रहा जिन्होने एक मासूम नवजात को नदी किनारे एक झाड़ी में फेंक कर मरने को छोड़ दिया। पर मारने वालों से बड़ा हाथ बचाने वालों का होता है। ऐसा ही कुछ उस लावारिश नवजात के साथ हुआ, ओर उसे एक साथ मां-बाप की ममता का छांव मिल गया है।मधवापट्टी के मो.अनीश ने बताया कि उनकी छोटी लड़की नदी किनारे बकरी चराने गई थी। उसी समय नदी के उसपार से बच्चे की रोने की आवज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- कोचस धर्मावती नदी किनारे से नवजात शिशु बरामद लड़की नदी पार कर वहां पहुंची तो एक झाड़ी में नार-जर लगा हुआ नवजात रो रही थी और उसके चारो ओर कुत्ता मंडरा रहा था पर बच्ची के रोने पर कुत्ता दूर भाग रहा था। उन्होने बत...