रुडकी, मार्च 9 -- कोटा मुरादनगर गांव के पास नदी के किनारे संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 56 किलो संरक्षित पशु का मांस और उपकरण बरामद कर लिए। मौके से चार आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात में धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कोटा मुरादनगर के पास नदी किनारे कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की लेकिन आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस को मौके से दो छुरियां, एक कुल्हाड़ी, लोहे का तराजू और कट्टों में भरा 56 किलो मांस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...