मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता, सोमनाथ सत्योम। हर साल बाढ़-बारिश में क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की समस्या से अब स्थायी निजात दिलाने की तैयारी है। राज्य सरकार नदी किनारे और निचले इलाकों में विशेष तकनीक से बाढ़रोधी सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सड़कें हर साल कट जाती हैं पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें हर साल कट जाती हैं। इससे न सिर्फ करोड़ों का नुकसान होता है, बल्कि गांवों का संपर्क भी टूट जाता है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने नोएडा स्थित भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी के साथ करार किया है। यहां विभाग के कार्यपालक और सहायक अभियंताओं को बाढ़रोधी सड़क निर्माण की तकनीक, मिट्टी की जांच, ड्रेनेज ...