गोरखपुर, मई 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमुआड़ के पास नदी के किनारे कचड़ा फेंका जा रहा है। यह कचड़ा नदी के पानी में जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित होती जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। सहजनवा में बहने वाली राप्ती नदी में गंदगी फेंकी जा रही है। नगर निगम गोरखपुर के तरफ से शहर से निकलने वाले कूड़े कचड़ा को जमुआड़ गांव की सीमा में राप्ती नदी के किनारे फेंका जा रहा है। नदी के किनारे पहले ही मिट्टी खनन कर गहरा गड्ढा कर दिया गया है। अब नगर निगम की गाड़ियां गढ्ढे में कचड़ा का ढेर लगा रही हैं, इसके कारण राप्ती नदी में धीरे धीरे प्रदूषण बढ़ने लगा है। साथ ही कचड़ा पानी में जाने के चलते इतनी दुर्गंध उठती है कि आसपास रहना मुश्किल नहीं बल्कि राहगीरों को भी सांस लेने में दिक्कत होती है।एक ओर जहां गंगा को स...