जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में 22 मई सुबह 10 बजे नदी-पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह करेंगे। सम्मेलन के संरक्षक विधायक सरयू राय ने बताया कि तीन तकनीकी सत्रों में पर्वत-जल संरक्षण व कानूनी मसौदे पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन युगांतर भारती, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, तरुण भारत संघ, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, जल बिरादरी, नेचर फाउंडेशन व मिशन वाई कर रहा है। कई डेलिगेट्स जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पहाड़ और नदी विषयक विधेयक का प्रारूप हुआ सार्वजनिक यह भी पढ़ें- दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक सम्पन्न, 25 मई को रामग...