जहानाबाद, अप्रैल 12 -- आज नदी स्वच्छता को निरंतर खो रही है, यह मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है शहर में संगम पर नदी निर्मल स्वच्छता जन जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. करुणा सागर ने भारत स्काउट ऐण्ड गाइड द्वारा चलाए जा रहे नदी निर्मल स्वच्छता जन जागरूकता अभियान में भाग लिया। जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्काउट ऐण्ड गाइड के कैडेट्स के साथ जहानाबाद संगम घाट एवं गौरक्षिणी मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच जाकर नदी निर्मल स्वच्छता जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि नदी इस धरती का प्राण है। नदी नहीं, तो जीवन नहीं। लोगों से बातचीत के क्रम में श्री सागर ने कहा कि नदियों की हिफाजत करने का मतलब अपनी हिफाजत करनी है। हमलोगों को अच्छी ...