नदीगांव की निहारिका बनी बीडीओ, गर्व से झूमे राजमिस्त्री पिता
उरई, मार्च 30 -- उरई। नदीगांव के बाजार मुहाल वार्ड नम्बर 5 के पूर्व सभासद पेशे से राजमिस्त्री सन्तोष कुमार जाटव की पुत्री निहारिका जाटव अब बीडीओ बन गांव का विकास करेंगी। वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में इनका बीडीओ रैंक पर 51वा स्थान आया है। निहारिका के पिता संतोष राजमिस्त्री का कार्य करते है और मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है मजदूरी ही आय का एक मात्र श्रोत है। सन्तोष के 5 बच्चे हैं जिनमें एक लड़का 4 लड़किया हैं। इसमें निहारिका सबसे बड़ी है और छोटी प्रिया बीटीसी कर रही है उससे छोटी माही कोंच के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। तीसरे नम्बर की प्राची नदीगांव के जिला परिषद इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। पांचवे नम्बर पर पुत्र आयुराज नदीगांव में कक्षा 4 में पड़ रहा है। निहारिका की प्रारंभिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.