श्रावस्ती, मई 10 -- भिनगा,संवाददाता। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की है कि तालाब, पोखर व नदी में डूबने के कारण हुई मौत के प्रकरण संज्ञान में लगातार आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों को तालाब, पोखर व नदी में स्नान करने से रोकें। यदि बच्चे जल के समीप हैं, तो अभिभावक अपनी देखरेख में रखें, जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जर्जर व टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव में यात्रा से पहले नाव की भार क्षमता व लाइफ जैकेट जरूर देख लें। पानी में किसी भी प्रकार का खेल न खेलने दें, तैरना न आने पर नदी या अन्य जल स्त्रोत से दूर रहें। यदि कोई पानी में डूब रहा हो तो उसकी मदद करें, एम्बुलेंस बुलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...