फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। जलस्तर को बढ़ाने और संरक्षण कर भविष्य संवारने के प्रति संस्था जागरुकता में जुटी है। प्रत्येक क्षेत्रों में कदम को मजबूत बनाने के लिए जल चौपाल के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। ब्लॉकों में अफसरों और ग्रामीणों के साथ कवायद को प्रभावी बनाने पर बल दिया। जिले के गिरते भू-जल स्तर को बढ़ाने पर वाटर एड संस्था द्वारा लगातार जल चौपाल की जा रही है। इसी के तहत भिटौरा में जल चौपाल की गई। संस्था के आदित्य मिश्रा ने बताया कि दोआबा में सात नदियां है, कई में पानी का अभाव है। जिनका पुनरोद्धार और संरक्षण जरुरी है। गांवों के तालाब पूजन योग्य है, क्योंकि इन्ही से भू-जल स्तर का सुधार होता है। तालाबों में गिरने वाले नाली के पानी को फिल्टर चैंबर लगाकर गिराने, पानी बर्बाद न करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि तेलियानी, मलवां, विजयीपुर...