नदियों में गाद के कारण बांध झेल रहे बाढ़ का दबाव, विजय चौधरी बोले- बिहार फरक्का संधि से परेशान
पटना, सितम्बर 8 -- पिछले कुछ दिनों से फरक्का जल संधि को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने फरक्का संधि को लेकर राज्य के अन्य राजनीतिक दलों से भी साथ आने की अपील की है। मंगलवार को पटना स्थित जदयू दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि फरक्का जल संधि में न केवल बिहार की उपेक्षा की गई है बल्कि यह बिहार को परेशानी में डालने वाला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ने इसके नवीकरण के पहले केंद्र सरकार से अपील की है कि वो बिहार के हितों को ध्यान में रखें। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में बिहार को आश्वस्त किया है। बिहार के करीब 13 जिलों में अभी बाढ़ के हालात हैं। इसपर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में नदियों का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन खतरा बना हुआ है। तटबंधों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.