नदियों में गाद और फरक्का बराज से नहीं निकल रहा पानी, बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर क्यों हो गई
संजय कुमार, सितम्बर 9 -- संजय कुमार, हिन्दुस्तान संवाददाता, भागलपुर। गंगोत्री से बिहार और झारखंड होते हुए फरक्का बराज तक पहुंचने वाला पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। डाउनस्ट्रीम (पश्चिम बंगाल) में जलस्तर काफी ऊंचा होने और नदी के तल में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा होने के कारण पानी की निकासी बेहद धीमी गति से हो रही है। जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इस 'बैकवाटर इफेक्ट' के कारण बिहार के भागलपुर और आसपास के जिलों में बाढ़ का संकट विकराल रूप ले चुका है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और सीमावर्ती इलाकों में हुई अत्यधिक बारिश के चलते डाउनस्ट्रीम में पहले से ही जलभराव की स्थिति है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फरक्का बराज के सभी 109 गेट खोल दिए गए हैं। जिससे 11.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.