चंदौली, सितम्बर 2 -- चंदौली। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से कर्मनाशा और गड़ई नदी उफान पर है। वहीं गंगा नदी का भी जलस्तर में वृद्धि है। इसके चलते सदर, चकिया और पीडीडीयू नगर तहसील में संभावित बाढ़ की स्थित बनी हुई है। हालांकि अभी पानी आबादी के बीच नहीं घुसा है। लेकिन इन तहसीलों के कुल 42 गांवों में करीब 373.05 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगाई गई धान की फसल सहित अन्य फसलें बाढ़ में डूब गई है। फसल नुकसान होने से किसान चिंतित हैं। जिले में कर्मनाशा और गड़ई नदी के उफान पर होने से सदर तहसील के कुल 18 गांवों में किसानों की 213 हेक्टेयर फसल डूब गई है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कर्मनाशा नदी उफान पर, पुराने पुल के ऊपर से बहा बाढ़ का पानी इसमें शिवपुर, मुस्तफापुर, सलेमपुर, सोनईडीह, परमानन्दपुर, खुरूहुजा, चुरमुली, धूरीकोट, मैनी, मद्धूपुर, प...