खगडि़या, मार्च 31 -- गोग़री, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने कर्मियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'नमामि गंगे' अभियान के तहत नदियों की स्वच्छता बनाए रखना और आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। बीडीओ ने कहा कि गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव में बड़े बदलाव की संभावना पर जोर दिया। वही बीपीआरओ प्रमोद पासवान ने गंगा स्वच्छता पखवाड़े और जल बचाओ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंनेकहा कि जल जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनन...