बागपत, मार्च 18 -- चांदीनगर। चमरावल गांव में गुरुवार को हिंडन नदी किनारे पौधारोपण किया गया। भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमाकांत ने कहा की नदियों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। चमरावल गांव में शोध यात्रा के सदस्यों ने पहुंचकर हिंड़न नदी का हाल देखा। सफाई अभियान चलाने के साथ हिड़न नदी किनारे पौधारोपण किया। भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमाकांत ने बताया कि भारत की नदियों को पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए हिंड़न शोध यात्रा शुरू की गई है, जो 15 मार्च को शिवालिक से शुरू हुई है। कहा कि नदियों की सफाई करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी मिलकर श्रमदान करें। अधिक से अधिक पौधारोपण करें और जन जागरूकता अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा लें। इस दौरान प्रियांशु गुप्ता, इरशाद राणा, गौरव त्यागी, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.