धनबाद, मार्च 21 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के पर्यावरण विभाग में 22-23 मार्च को प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन मिशन वाई का आयोजन किया जाएगा। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत इस राष्ट्रीय सम्मेलन में वाटरमैन राजेंद्र सिंह और डॉल्फिन मैन डॉ आरके सिन्हा शामिल होंगे। 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर इस सम्मेलन का शुभारंभ होगा, जिसमें इस वर्ष के थीम जल और लैंगिक समानता के तहत महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष फोकस रहेगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को देश के प्रख्यात जलविज्ञानी एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अंशुमाली तथा नमामि गंगे कार्यसमिति, धनबाद के सदस्य अरुण राय ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अंशुमाली ने बताया कि प्राकृतिक जलधाराओं की संख्या और लंबाई में हो रही लगातार गिरावट तथा छोटे जलक्षेत्रों के विलुप्त होने की समस्या के समाधान पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.