सीवान, जुलाई 11 -- सीवान। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सभी नदियों की गाद की सफाई करने का प्रयास है। नदियों के गाद की सफाई हो जाने से पूरा क्षेत्र हरा-हरा नजर आने लगेगा। पशु पक्षियों के लिए राहत की बात होगी। मेरे संसदीय क्षेत्र की धरती सदियों से नदियों की गोद में पली-बढ़ी है। नदियां केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि खेती, मछली पालन, जैव विविधता और जनस्वास्थ्य की जीवनरेखा रही हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों में इन नदियों का स्वरूप तेजी से बदला है। कभी अविरल बहाव और कलकल धारा के लिए पहचानी जाने वाली नदियां आज कई स्थानों पर सिकुड़ चुकी हैं। यह भी पढ़ें- जिले की नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवित करने की होगी पहल कहीं धारा टूट गई है, तो कहीं रेत के टीले उभर आए हैं। इसका असर अब केवल पर्यावरण तक सीम...