बागपत, जनवरी 22 -- दाहा। हिंडन आदि नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर नदियां बचाओ अभियान के तहत शाकुंभरी देवी मंदिर सहारनपुर से पदयात्रा शुरू करने के लिए शिवकुमार राठी के नेतृत्व में पांच लोग रवाना हुए। टीकरी निवासी शिवकुमार राठी ने बताया कि हिंडन आदि नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण आमजन परेशान बना है। जिसके लिए शिवकुमार राठी, आर्यन श्योराण, शेखर दांगी, गौरव पांचाल, नितिन स्वामी 23 जनवरी को शाकुंभरी देवी मंदिर से पदयात्रा शुरू करेंगे। रास्ते में पड़ने वाले 21 गांवों के लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा। पदयात्रा का समापन दिल्ली के निकट हिंडन और यमुना नदी के संगम पर 30 जनवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...