ललितपुर, अप्रैल 21 -- ललितपुर। जिला गंगा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नदियों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले की छोटी व सहायक नदियों के पुनरोद्धार के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। ओडी, बानई और अमझिर नदी के जल प्रवाह, जल गुणवत्ता, जैव विविधता, अतिक्रमण, कटाव, ठोस उपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण के आधार पर स्टेटस रिपोर्ट तैयार के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, कैचमेंट एरिया के सुधार तथा जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- नदियों के पुनर्जीवन और प्रदूषण नियंत्...