सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- सीतामढ़ी। नेपाल में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए जिला में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले से गुजरने वाली प्रमुख नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है और सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रशासन और बागमती परियोजना के अभियंता तटबंधों की निगरानी में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार: नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी-गंडक में उफान; चंपारण, सारण और सीवान में बाढ़ का संकटबागमती नदी का जलस्तर नियंत्रण में बागमती नदी के कटौझा, चंदौली, ढेंग, सोनाखान और डूबाधार में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। नेपाल में बारिश के कारण नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव पर विभागीय कर्मियों की नजर बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित...