संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले की तीनों तहसीलों में गुरुवार को बाढ़ से बचाव का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान राप्ती, सरयू और आमी नदियों का जलस्तर बढ़ने की सूचना से जिले में हाई अलर्ट जारी हुआ। इसी के साथ हरकत में आया प्रशासनिन अमला बाढ़ के दौरान बचाव की तैयारी का प्रदर्शन करने जुट गया। नदियों के चिह्नित स्थान पर कार्रवाई का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को सतर्क रहने व बचाव के तरीके बताए यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल:उफनती गंगा में डुब रहे नाव सवारों का बचाया गयामेंहदावल: राप्ती में नाव से 12 लोगों का रेस्क्यू कर परखी बाढ़ तैयारी राप्ती नदी में जलस्तर बढ़ने और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए गुरुवार को तहसील मेंहदावल क्षेत्र में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशासन, राहत एवं बचाव एजेंसियों और विभिन्न विभागों की...