जमशेदपुर, अगस्त 31 -- खरकाई नदी का जलस्तर आज सुबह 8:00 बजे के बाद एक बार फिर चढ़ना शुरू हो गया है। आज सुबह आठ बजे जलस्तर मापी के समय 129.04 मीटर मापा गया था, जबकि 12:00 बजे फिर से जलस्तर मापे जाने पर यह 130. 44 मीटर पहुंच गया है। इस प्रकार 4 घंटे के दौरान जलस्तर में 1 मीटर 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खरकाई से जुड़े होने की वजह से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। हालांकि स्वर्णरेखा नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। उसका खतरे का निशान 121.50 है जबकि अभी 120. 240 मीटर मापा गया है। यह भी पढ़ें- खरकई नदी खतरे के निशान से 1.44 मीटर ऊपर, निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी सुबह 8 बजे उसका जलस्तर 119.700 मीटर मापा गया था। खरकाई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है। उपायुक्त ने जलस्तर की सूचना देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है...