गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल की नदियों और जलाशयों में बढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण और पर्यावरणीय संकट पर चर्चा के लिए रविवार को 'पानी की बात, आपके साथ' कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रेस क्लब सभागार में 3 मई रविवार की सुबह 11:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, वैज्ञानिक, जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि जल संरक्षण और स्वच्छता पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस विश्वविजय सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- नदियों और जलाशयों में बढ़ते प्रदूषण पर विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...