दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नदियों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही कबिलपुर स्थित रामजानकी मंदिर घाट पर दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन लहेरियासराय टावर के पास न्यायालय के सामने एवं लोहिया चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रस्तुति को सराहा। नाटक के माध्यम से नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता का संदेश दिया गया। बताया गया कि केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। शारिब अली के नेतृत्व में हर्षिता हरियाली, प्रियांशु चौपाल, कृष कुमार, सुष्मिता कुमारी, आशुतोष हरी, आदित्य कुमार पासवान, सोनू रा...