गया, अप्रैल 6 -- प्रखंड के नदियाइन गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए खतरनाक तरीके अपनाने पड़ रहे हैं। यहां किसान बांस के सहारे बिजली के तार खींचकर अपने खेतों तक आपूर्ति पहुंचा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पूर्व विभाग द्वारा सड़क किनारे बिजली के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन आगे की व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में किसानों को बांस के सहारे तार जोड़कर सिंचाई के लिए बिजली का इंतजाम करना पड़ रहा है। ये तार नीचे लटक रहे हैं, जो खेतों में काम कर रहे लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। किसान अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह और कैल यादव ने बताया कि कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई के लिए बिजली बेहद...