ललितपुर, मार्च 17 -- गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत मड़ावरा ब्लॉक में 'एक जनपद एक नदी' के तहत चयनित बंडई नदी के संरक्षण व पुनर्जीवन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत के नेतृत्व में बंडई नदी के पुनर्जीवन के लिए जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने 'नदी बचाओ-जीवन बचाओ' नारों के साथ लोगों को जागरुक किया। यात्रा में लोगों को नदी में कचरा न डालने, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे ने बंडई नदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन, कृषि और जैव विविधता की आधारशिला हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक यादव ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.