मधुबनी, जून 8 -- मधुबनी/बाबूबरही। जिले के जयनगर, खुटौना, लौकही, अंधराठाढ़ी, झंझारपुर सहित अन्य प्रखंड क्षेत्रों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बारिश की कमी के कारण कमला,बलान,सोनी,धौरी,झांकी समेत अन्य नदियों, पोखरों एवं जलस्रोतों के आहर-पइन का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जबकि, जिले भर की नदियां झंझारपुर बाढ़ डिविजन एक और दो के अधीन हनुमाना, सुगरवे आदि कई छोटे जलस्रोत लगभग सूख चुके हैं। इससे बड़ी आबादी वाले संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। अधिकांश ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ-साथ दुधारू और पालतू पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत पिपराघाट के कमला बलान और सोनी नदी के त्रिवेणी संगम के पेटी में गाद के टीले पर जंगली घास फूस उग आए हैं। सलखनिया सायफन के ...