लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी पुलिस की रेडियो शाखा में प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पद पर चयनित कई अभ्यर्थियों ने 11 मई से शुरू हुए आधारभूत प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया है। प्रशिक्षण केंद्र पर विलंब से आने की अनुमति को लेकर अभ्यर्थी विभिन्न कारण बता कर प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। पुलिस रेडियो मुख्यालय ने ऐसे अभ्यर्थियों को, जिन्हें नियुक्त पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों पर पहुंचने के लिए 23 मई की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले 23 मई की सुबह रेडियो मुख्यालय में अभ्यर्थियों को अपना बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के 936 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...