लखनऊ, जनवरी 22 -- नदवा में चल लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का चल रहा आयोजन लखनऊ, संवाददाता। दारूल उलूम नदवतुल उलमा स्थित अल्लामा हैदर हसन खान टोनकी लेक्चर हॉल में गुरुवार को लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को नदवा की मजलिस तहकीकात शरिया के सचिव मौलाना अतीक अहमद बस्तवी ने खिताब किया। मौलाना ने कहा कि अवाम को संवैधानिक हक और इंसाफ दिलाना हमसब की जिम्मेदारी है। यह तभी संभव हो सकता है, जब हमसब संविधान और कानून के बारे में समझते होंगे। मौलाना ने कहा कि कानून का मकसद इंसाफ कायम करना है। इस्लामी तालीम में इंसानों के साथ ही अन्य मख्लूक खास तौर से जीवों की आवश्यकता की दृष्टि से अधिकार तय किए गए हैं। आज के तालिबे इल्म को संविधान और कानून को समझ कर अवाम को हक दिलाने के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मौलाना ने कहा कि संविधान और कानून के बा...