मऊ, मार्च 31 -- नदवासराय। जनपद के ग्राम पंचायत नदवासराय निवासी ओमप्रकाश सुमन के पुत्र सन्दर्भ कुमार ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर गांव सहित जनपद का नाम रौशन किया है। जिससे परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल है। सन्दर्भ कुमार ने यह सफलता दूसरे बार के प्रयास में 228वा रैंक प्राप्त कर हासिल किया है। जो नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत होंगे। सन्दर्भ कुमार के पिता ओमप्रकाश सुमन बिहार प्रान्त में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं और माता नीलम भारती गृहणी हैं। सफलता की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों का बधाई देने का तांता लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...