रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- असद जावेद, खटीमा। ग्राम पंचायत नदन्ना में राज्य सहकारी संघ की ओर से गेहूं क्रय केन्द्र का विधिवत शुभारंभ कर गेहूं तौल चालू की गई। ग्राम प्रधान माया जोशी एवं पूरन जोशी ने गणेश पूजन के साथ इसका शुभारंभ किया। साथ ही क्रय केन्द्र के समस्त स्टाफ को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान माया जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्राम प्रधान जोशी ने प्रशासन से मांग की कि इस क्षेत्र में गैर थारू कास्तकार (स्टांप) के माध्यम से काबिज किसान हैं, जिनकी लगभग 1500 कुंतल उपज बिक्री करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग की। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता संजीव ने केंद्र पर गेहूं तौल की जानकारी ली इस दौरान केन्द्र संचालक भीम सिंह राणा, बीडीसी राहुल भण्डारी, पूर्व प्रधान सुमन देवी, हर सिंह थापा, अनमोल सिंह, रोशन ...