रुद्रपुर, मई 14 -- खटीमा। खटीमा पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2.12 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ कंजाबाग रोड मे गश्त पर थे। इस दौरान नदन्ना रोड पर एक संदिग्ध घूमता नजर आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष श्रीवास्तव निवासी शारदा टाकीज कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...