बहराइच, मई 1 -- तेजवापुर, संवाददाता। हरदी थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में कई दिनों से बिजली संकट था। बुधवार शाम करीब छह बजे 16 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी और बढ़ गई थी। हिंदुस्तान ने ग्रामीणों की इस को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और शुक्रवार की शाम गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित लगा दिया है। ग्रामीण अभिषेक शुक्ला, दिवाकर, शिवाकर, परमात्मा दीन, राजा शुक्ला, वीरेंद्र और आदर्श आदि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही केबिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे हालात और गंभीर हो गए थे। भी...