मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग के 'ट्विनिंग एक्टिविटी प्रोग्राम' के अंतर्गत शनिवार को राजकीयकृत नथुनी भगत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दहिला के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने एमआईटी का भ्रमण किया।​संस्थान के प्राचार्य डॉ. एम.के. झा ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने अपनी लंबी पेशेवर यात्रा और संघर्ष के अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। प्राचार्य ने भविष्य में सही करियर चुनने के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. पप्पू कुमार ने छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से संस्थान द्वारा चलाई जा रही 'पहल' योजना के बारे में विस्ता...