नई दिल्ली, मार्च 22 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग अब परमाणु ठिकानों पर हमले की तरफ बढ़ती जा रही है। शनिवार देर रात ईरान ने नतांज परमाणु ठिकाने पर किए गए हमले का बदला इजरायल के डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर दिया। यह वही शहर है, जहां पर इजरायल का शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर मौजूद है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की तरफ से हुए इस हमले में एक इमारत जमींदोज हो चुकी है, कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इस हमले के बाद एक बयान जारी करके आईआरजीसी ने इसे नतांज पर हुए हमले का बदला बताया है। ईरान की तरफ से आई इन मिसाइलों को रोकने में इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम रहा है। इजरायली लोगों ने मिसाइल के जमीन से टकराने का वीडियो भी बनाया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 32 ...