पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कई राज्यों में ठगी कर चुके नटवरलाल से सावधान। नटवरलाल के मासूम चेहरे को देख यकीन भी नहीं होता कि वह देश के नंबर वन ठग में से है। पहले तो वह लोगों को करता है मोहित, फिर फुर्र हो जाता है रोहित। जी हां, रोहित वाजपेयी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कई शहरों में लोगों को अपना शिकार बनाया है। सीधा सादा दिखने वाला रोहित के लिए ठगी एक बिजनेस जैसा है। पहले वह इनवेस्ट करता है। कभी रेल, कभी एयरपोर्ट तो कभी कोई और विभाग के अधिकारी बनकर वह माहौल बनाता है। पैसा भी लगाता है। और फिर ढूंढ लेता है शिकार। ठगी के इस धंधे में उसकी पत्नी भी पूरी तरह उसके साथ वफादार है। खबरदार हो जायें क्योंकि...शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, फंसना नहीं। रोहित वाजपेयी और उसकी पत्नी के खिलाफ पूर्णिया में ठ...