आगरा, मार्च 9 -- शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। इसी क्रम में कमला नगर क्षेत्र के नटराज पुरम में सड़क किनारे किए गए अवैध पक्के निर्माण को हटाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। नटराज पुरम क्षेत्र में कई मकानों के आगे पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे सड़क किनारे बनने वाली पटरी के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर निगम द्वारा पूर्व में ही इन अवैध निर्माणों को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए जा चुके हैं और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे।सोमवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। इस दौरान प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि यदि दो दिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.