नई दिल्ली, जून 11 -- कांग्रेस के लगभग 300 समर्थकों, पार्टी सदस्यों और जागरूक नागरिकों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर चिंता जताई गई है। इस पत्र में 11 जून को हस्ताक्षर करने वालों ने नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने को सिर्फ एक व्यक्ति की उम्मीदवारी का मामला नहीं, बल्कि चुनावी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े व्यापक सवालों से जुड़ा मुद्दा बताया। कांग्रेस प्रवक्ता अवनी बंसल ने 'एक्स' पर यह पत्र साझा किया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जानबूझकर नटराजन के नामांकन में गड़बड़ी की : भाजपा सीजेआई और चुनाव आयोग (ईसी) को संबोधित इस पत्र में तर्क दिया गया कि नामांकन रद्द करने की ...