नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने पर सहमत
नई दिल्ली, जून 11 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द करने के खिलाफ दाखिल कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करने पर अपनी सहमति दे दी। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में नटराजन ने नामांकन रद्द करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले को गैर कानूनी बताते हुए खारिज करने और नामांकन बहाल करने की मांग की है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के मौखिक आग्रह को स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा कि याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए याचिका पर गुरुवार को ही या शुक्रवार को सुनवाई करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- एमपी में भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध जीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.