हरदोई, सितम्बर 25 -- अतरौली (हरदोई), संवाददाता। शुक्रवार की सुबह सारंगपुर गांव से 500 मीटर दूर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी लिखकर वायरल किया था। सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल में देखा तो दौड़कर खेत पहुंचे। वहां दोनों प्रेमी युगल के शव लटकते हुए मिले। मौके पर पहुंचे एडिशनल पूर्वी सुबोध गौतम, इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने स्वजनों को सांत्वना देते है दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सण्डीला भेजा है। बताते हैं कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। अलग अलग जाति के थे। घरवालो ने आपत्ति जताई तो नाराज हो गए। गुरुवार को दोनों एक साथ गायब हो गए। किशोरी की मां ने थाने में उसे बरगलाकर ले जाने की रिपोर्ट ...