देहरादून, मई 4 -- हर्रावाला के टि्वंकल फार्म में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास कालिका प्रसाद थपलियाल सोमवार को बाल कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि गोकुल में कृष्ण के साथ बाल आनंद का अनुभव करते हुए यशोदा मैया और नंदलाल फूले नहीं समां रहे। एक के बाद एक लीलाओं से बाल कृष्ण ने समूचे गोकुल को मोहपाश में बांध लिया है। नटखट कान्हा को हर कोई निहारना चाहता है, लेकिन यशोदा मैया कान्हा को एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं करना चाहतीं। हर कोई किसी न किसी बहाने कान्हा को गोद में उठाने को बेसब्र है। इससे पहले कथा श्रवण के लिए पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा भी कथा स्थल पर पहुंचे। मौके पर आचार्य उमाकांत भट्ट, संदीप बडोनी, दीपांशु पोखरियाल, मूलचंद शीर्षवाल, संजय सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान, विक्रांत चौहान, भारत शर्मा, सुरेशानंद ढौंडियाल, सुमेर मौर्...