अयोध्या, जून 5 -- अयोध्या। शहर के चौक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के पास प्रशासन ने नजूल भूमि पर किए गए कब्जों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की। इस दौरान नजूल की जमीन पर बने अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- चेनारी में दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर यह भी पढ़ें- संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...